Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips why should we not eat food while sitting in bed know vastu tips for having food

Vastu : बिस्तर पर बैठकर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए? जानें वास्तु के नियम

Vastu Tips For Bedroom : वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर भोजन करना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में कई कष्ट सहने पड़ सकते हैं और धन की तंगी भी हो सकती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 26 March 2024 05:35 PM
share Share

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारी दिनचर्या में कई ऐसी आदतों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति के जीवन में नेगेटिविटी का कारण बन सकता है। साथ ही इन गलत आदतों से वास्तु दोष भी लगता है। इन्हीं आदतों में से एक बिस्तर पर बैठकर भोजन करना भी शामिल है। जिसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु में बिस्तर पर बैठकर भोजन करना शुभ होता है या अशुभ...

बिस्तर पर भोजन करने के नुकसान :

-वास्तु के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
-ऐसा करने से जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
-मान्यता है कि बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
-बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।
-यह भी कहा जाता है कि बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से राहु अशुभ फल देते हैं और घर में अशांति फैली रहती है।
-ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। इसलिए बिस्तर पर बैठकर भोजन करें।

भोजन से जुड़े वास्तु टिप्स :

-रात में डिनर के बाद गंदे बर्तन तुरंत साफ कर देना चाहिए। मान्यता है कि किचन को गंदा रखने से मां अन्न पूर्णा रुष्ट हो सकती हैं।
-वास्तु के अनुसार, हमेशा जमीन में बैठकर पालथी मार कर आराम से भोजन करना चाहिए।
-इसके अलावा आप डाइनिंग टेबल पर भी बैठकर खाना खा सकते हैं।
-भोजन करते समय हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें