Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips for Positivity at Home : Follow these vastu tips while hanging photos at wall

Vastu : सुख-समृद्धि के लिए घर में कैसी तस्वीर लगाएं, जानें क्या कहता है वास्तु?

Vastu Tips for Positivity at Home : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए मां लक्ष्मी, कृष्णजी समेत सभी देवी-देवता और कुछ विशेष तस्वीरों को लगाते समय वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 11 May 2024 02:21 PM
share Share

Vastu Tips For Home : घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए देवी-देवताओं समेत कई सुंदर तस्वीरें लगाई जाती हैं। मान्यता है कि वास्तु के नियमों के अनुसार कुछ खास तस्वीरों का लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु में देवी-देवता, नदी, झरने, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, बहते पानी की तस्वीर, कृष्णजी के बालरूप की तस्वीर, मोर समेत कई तस्वीरों को लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। आइए जानते हैं सुख-सौभाग्य चमकाने के लिए घर में कौन-सी तस्वीर लगानी चाहिए?

घर में तस्वीर लगाने के वास्तु टिप्स :

परिजनों की तस्वीर घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। लेकिन देवी-देवताओं के साथ पूर्वजों की तस्वीरें रखना शुभ नहीं माना गया है।

घर की तिजोरी के दरवाजे पर मां लक्ष्मी की दो हाथी सूंड उठाए हुए मुद्रा की तस्वीरें लगा सकते हैं।

घर की सुख-समृद्धि के लिए जुड़वा बत्तख या हंस की तस्वीर लगा सकते हैं।

पति-पत्नी के बेडरूम में देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगाना चाहिए। बेडरूम में भगवान श्रीकृष्ण, बांसुरी या शंख की तस्वीर लगा सकते हैं।

प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है।

नदियां और झरने की तस्वीर घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

घर में रोता हुआ बच्चा, दुखी स्त्री, महाभारत के युद्ध की तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए।

घर के उत्तरी दीवार पर हरियाली या पक्षियों की तस्वीर लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे एकाग्रता बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें