Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips for keeping fish acquarium at home here are few vastu tips for acquarium you should must know

Vastu : घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ या अशुभ,जानें क्या कहता है वास्तु?

Vastu Tips For Acquarium : वास्तु के अनुसार, जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सही दिशा में फिश एक्वेरियम रखना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 Feb 2024 12:19 AM
share Share

Vastu For Fish Acquarium : वास्तु के अनुसार, फिश एक्वेरियम घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी लाता है, लेकिन फिश एक्वेरियम रखते समय वास्तु से जुड़ी कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। घर में फिश एक्वेरियम रखने के लिए सही दिशा, मछलियों की संख्या समेत वास्तु के नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। मान्यता है इससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहता है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम-सद्भाव बढ़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की राह आसान होती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं। आइए जानते हैं घर में फिश एक्वेरियम रखने के वास्तु टिप्स...

घर में कैसे रखें फिश एक्वेरियम?

-वास्तु के अनुसार, घर या ऑफिस में उत्तर,पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण में फिश एक्वेरियम रखा जा सकता है।

-मान्यता है कि घर के उत्तर दिशा में फिश एक्वेरियम रखने से करियर में तरक्की के भरपूर अवसर मिलते हैं।
वहीं, घर के पूर्व दिशा में फिश एक्वेरियम रखने से जीवन में खुशहाली आती है।

-वास्तु के मुताबिक, बेडरूम में फिश एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए।

-वास्तु में 8-9 मछलियां एक्वेरियम में रखना शुभ माना गया है।

-किचन में फिश एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर की नेगेटिविटी बढ़ती है।

-फिश एक्वेरियम का पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

-वास्तु के अनुसार, फिश एक्वेरियम में गोल्डन फिश, फ्लावर हॉर्न और एंजिल फिश रखना शुभ होता है।

-इसके अलावा फिश एक्वेरियम की रोजाना सफाई करते रहें।

-घर के दक्षिण दिशा में फिश एक्वेरियम रखना शुभ नहीं माना जाता है।

-वास्तु के मुताबिक, 8 गोल्डन फिश के साथ एक काली मछली रखना शुभता का प्रतीक होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 

अगला लेखऐप पर पढ़ें