Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips for hanging lord ganesha photos on the wall of main gate

Vastu :मुख्यद्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगाना शुभ या अशुभ ? जानें वास्तु के नियम

Vastu Tips for Lord Ganesha : वास्तु शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए घर के मंदिर के साथ मुख्यद्वार पर गणेशजी की प्रतिमा को लगाना बेहद शुभ माना गया है। इससे घर की पॉजिटिविटी बढ़ती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 6 May 2024 03:22 PM
share Share

Vastu Tips For Ganesh Photo: ज्योतिषीय शास्त्र में गणेशजी को प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। घर-परिवार पर गणेशजी की कृपा पाने के लिए अक्सर लोग अपने मुख्यद्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगाते हैं। साथ ही गणपति बप्पा की विधिवत पूजा करते हैं। हिंदू धर्म जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा पाने के लिए गणेशजी की पूजा-आराधना का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि इससे गणेशजी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। हालांकि, घर के मेनगेट के पास गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करते समय वास्तु की कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं मुख्यद्वार पर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करने के वास्तु नियम...

दिशा का रखें ध्यान : वास्तु के अनुसार, मुख्यद्वार पर गणेशजी की प्रतिमा लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि मेनगेट उत्तर या दक्षिण दिशा में हो, तो गणेशजी की प्रतिमा लगाना शुभ होता है। लेकिन जिस घर में मुख्यद्वार पूर्व या पश्चिम दिशा में हो, वहां गणेश जी की प्रतिमा नहीं लगाना चाहिए।

कैसी प्रतिमा लगाएं : गणेश जी की प्रतिमा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी का मुख अंदर की तरफ हो। मान्यता है कि घर के मेनगेट पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

गणेशजी की प्रतिमा का रंग : वास्तु में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए सिंदूरी रंग की गणेश प्रतिमा को मुख्यद्वार पर लगाना शुभ होता है। इसके अलावा उनके हाथ में लड्डू या मोदक और प्रिय वाहन मूषक भी होना चाहिए।

 गणेशजी की सूंड : मेनगेट पर गणपति बप्पा की प्रतिमा में उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी होनी चाहिए। वहीं, घर के अंदर दाईं तरफ मुड़ी हुई सूंड वाली गणेश जी की तस्वीर स्थापित करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें