Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Transit Mars is in Aries Horoscope Rashifal Mangal Gochar these zodiac signs will get money and promotion for 38 days

मेष राशि में Mangal, 37 दिनों तक इन राशियों को मिलेगा पैसा-प्रमोशन

Transit Mars is in Aries Horoscope Rashifal Mangal Gochar : मंगल की शुभ स्थिति से मान-सम्मान और धन-धान्य में वृद्धि होती है। मेष राशि में मंगल के विराजमान रहने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 June 2024 11:28 PM
share Share

Transit Mars is in Aries Horoscope Rashifal Mangal : ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी मेष राशि में बैठे हुए हैं। मंगल का गोचर मेष राशि में होना बेहद शुभ माना जा रहा है। मंगल की शुभ स्थिति से मान-सम्मान और धन-धान्य में वृद्धि होती है। मंगल ने जून की शुरुआत में ही मेष राशि में प्रवेश कर लिया था। अब 12 जुलाई के दिन मंगल अपना अगला राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आने वाले 38 दिनों तक मंगल कृपा से किन राशियों की किस्मत पलट सकती है-

मेष राशि
मंगल ग्रह के अपनी ही राशि मेष में गोचर करने से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मीन राशि
मंगल के गोचर से मीन राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें