Hindi Newsधर्म न्यूज़surya grahan solar eclipse june 2021 bad effects on zodiac signs predictions rashifal horoscope

Surya Grahan 2021 : इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव, रहें सावधान, हो सकती है धन- हानि

साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष महत्व होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ...

Surya Grahan 2021 : इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव, रहें सावधान, हो सकती है धन- हानि
Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 4 June 2021 12:29 PM
हमें फॉलो करें

साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। इस दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष महत्व होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के दिन किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है...

वृष राशि

  • सूर्य ग्रहण वृष राशि में ही लगने जा रहा है। 
  • वृष राशि के जातकों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • धन- हानि हो सकती है। 
  • इस दौरान धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • लेन- देन न करें।

मिथुन राशि

  • साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय लेन- देन न करें।
  • व्यापार में नुकसान हो सकता है।

Chanakya Niti : इन आदतों की वजह से जीवन हो जाता है बर्बाद, समय रहते छोड़ दें ये आदतें

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • नौकरी और व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  • दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • मन को शांत करने के लिए ध्यान करें।

Best Zodiac Signs Couples : इन राशियों के लोग बनते हैं परफेक्ट कपल, दुनिया देती है इनके प्यार की मिसाल

मकर राशि

  • सूर्य ग्रहण के दौरान मकर राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय ठीक नहीं है।
  • इस दौरान नया कार्य शुरू न करें।
  • मानसिक तनाव हो सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें