Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़sun transit 2022 surya rashi parivartan gochar horoscope effects on zodiac signs

सूर्य आज करेंगे वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियां होंगी प्रभावित, पढ़ें अपनी राशि का हाल

सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 Dec 2022 11:46 PM
share Share

सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 16 दिसंबर को सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ भी बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम भी अधिक रहेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शांति बनाए रखने का प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी।

तुला राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में वृद्धि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र की समस्याएं समाप्त होंगी।

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ बढ़ेगा। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार से आय में भी वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मीन राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें