Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun Transit 2022: Sun is going to change zodiac signs luck of these zodiacs will shine bright surya rashi parivartan

Sun Transit 2022: सूर्य करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा तेज

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य गोचर से कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। दिसंबर महीने में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जानें सूर्य राशि परिवर्तन का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 Nov 2022 11:42 PM
share Share

Surya Rashi Parivartan 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन का काफी महत्व है। 16 दिसंबर 2022 को सूर्य गोचर होने जा रहा है। सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश आते ही शुभ कार्य रुक जाएंगे। मकर संक्रांति 2023 तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। सूर्य के धनु राशि में आने से कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानें दिसंबर महीने में सूर्य गोचर किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिहाज से यह समय अनुकूल रहने वाला है। तरक्की के साथ सफलता मिल सकती है। 

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक लाभ हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले निपटेंगे।

3. कन्या राशि- दिसंबर महीने में कन्या राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन बड़ा लाभ लेकर आएगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। आय बढ़ेगी। रिश्ते बेहतर होगा।

4. वृश्चिक राशि- सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ असर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

5. धनु राशि- सूर्य का प्रवेश धनु राशि में ही हो रहा है। इस राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें