Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Solar Eclipse Surya Grahan Ring Of fire details latest live updates

Solar Eclipse : सूर्यग्रहण शुरू, आज आसमान में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें सभी जरूरी डिटेल्स

कई मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य ग्रहण को लेकर कई प्रचलित कहानियां मौजूद हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसे देशों में भी सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई कहानियां है..

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 Oct 2023 05:02 PM
share Share

Solar Eclipse Surya Grahan : कई मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य ग्रहण को लेकर कई प्रचलित कहानियां मौजूद हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसे देशों में भी सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई कहानियां है, जो आपके होश भी उड़ा सकती हैं। कुछ लोग ग्रहण को पुनर्जन्म के रूप में देखते हैं तो कुछ इससे डर कर घर के अंदर ही बंद हो जाते हैं। इसलिए लिए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी ऐसी ही रोचक कहानियों के बारे में...

सूर्य को निगलने वाला मेंढक
नवाज़ु स्टेट में बसे लोगों का मानना है कि ग्रहण के स्पर्श या इसे देख लेने से व्यक्ति का पूजा पाठ में मन लगा बंद हो जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह ग्रहण एक विशाल मेंढक की भांति है, जो सूर्य देव को निगलने की कोशिश करता रहता है। वहीं, कुछ लोग पुनर्जन्म के रूप में सूर्य ग्रहण को देखते हैं।

बीमारी का संकेत
मेक्सिको में रहने वाले लोग सूर्य ग्रहण को बीमारी का संकेत मानते हैं। लोगों का मानना है कि सूर्य ग्रहण बीमारी का कारण बन सकता है और इससे लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

घरों में बंद होते हैं लोग
ब्राजील के कुछ समुदायों के लोगों का यह मानना है कि सूर्य ग्रहण का संबंध बुरी आत्माओं से है। लोगों का मानना है की बुरी आत्माओं के प्रकोप के कारण ग्रहण लगता है। इस डर से लोग अपने सभी काम काज छोड़कर खुद को घर के अंदर कैद कर लेते हैं। लोगों का मारना है कि ग्रहण परेशानियां और दुर्भाग्य लाता है। वहीं, कुछ लोग ग्रहण के बूढ़े प्रभाव से बचने के लिए प्रार्थना करने के साथ-साथ कुछ जड़ी बूटियां भी जलाते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें