Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Solar eclipse 2023 upaay and dosh: what are its Solar eclipse disadvantages and how to remove them

Surya Grahan 2023 Remedies: आज लगने वाला है सूर्य ग्रहण, क्या होते हैं इसके दोष और कैसे इन्हें दूर करें

olar eclipse time:दरअसल ग्रहण का सूर्य और राहु से संबंध होता है, इसके होने से पितृदोष लगता है। इसलिए सूर्य ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय जरूर करने चाहिए, वरना पितृदोष कई पीढ़ियों तक प्रभावित कर सकता है

Anuradha Pandey लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 14 Oct 2023 12:39 AM
share Share

सूर्य ग्रहण आज सर्व पितृअमावस्या के दिन लग रहा है, लेकिन पितृों की विदाई में इससे दखल नहीं होगी, सूर्य ग्रहण शाम को लगेगा और पितृों की विदाई दोपहर 12 बजे तक कर ली जाएगी। पितृों की विदाई करके आप नवरात्रि पर्व की तैयारी के लिए खरीददारी भी कर सकते हैं। अब आपको बताते हैं इस ग्रहण के बारे में। यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की शाम को लगेगा और भारत में दिखाई नहीं देगा, ज्योतिषियों की मानें तो जहां ग्रहण लगता है, वहीं माना जाता है और सूतक काल भी वहीं प्रभावी होता है, लेकिन राशियों पर ग्रहण का विचार किया जाना चाहिए।

दरअसल ग्रहण का सूर्य और राहु से संबंध होता है, इसके होने से पितृदोष लगता है। इसलिए सूर्य ग्रहण पर राशि के अनुसार उपाय जरूर करने चाहिए, वरना पितृदोष कई पीढ़ियों तक प्रभावित कर सकता है। अगर कुंडली में सूर्य और राहु और सूर्य ग्रहण के दोषों को माना जाए तो इससे कई प्रकार की समस्याएं जीवन में आने लगती हैं, सबसे पहला मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं रहता है, इसके अलावा घर में लड़ाई-झगड़ा, क्लेश, शादी होने में देरी हो सकती हैं, संतान होने में देरी, बीमार रहा, पत्नी की तबीयत खराब रह सकती है।

इसलिए सूर्य ग्रहण के उपायों को करना चाहिए। इसके उपायों में सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए, जैसे गेंहू, गुड़ और तांबा किसी को दान में देना चाहिए। किसी से फ्री के चीजों को लालच में न पड़ें और हमेशा गरीबों, असहायों और नेत्रहीन लोगों की मदद के लिए आगे आएं। छह सूखे नारियल भी पानी में प्रवाहित कर सकते हैं। पीपल के पेड़ की रोजाना सेवा करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें