Shukra Gochar 2022: 29 दिसंबर से इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शुक्र गोचर लाएगा टेंशन
Venus Transit 2022 December Effect: 29 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें शुक्र गोचर काल की लकी राशियां-

धन, संपदा व सुख आदि के प्रदाता शुक्र देव 29 दिसंबर को शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में 17 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे, तो कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ेगा। जानें 29 दिसंबर को शुक्र गोचर के साथ ही किन राशियों के लिए शुरू हो सकता है कठिन समय-
तुला राशि- साल का आखिरी शुक्र राशि परिवर्तन तुला राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस अवधि में आप पैसों को लेकर सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को शुक्र राशि परिवर्तन की अवधि में संभलकर रहने की जरूरत होगी। वाद-विवाद से दूर रहें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी में संयम बरतें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। लोग आपको अपनी चाल में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन कलहकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहन के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर आर्थिक संकट ला सकता है। सेहत पर प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य नगर गरम रहेगा। व्यापार की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। नौकरी पेशा करने वाले जातक कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान दें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।