Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Rashi Parivartan Vakri Margi Chaal Horoscope Rashifal Future Effects on zodiac signs

2024 में शनि की चाल बदलने से बनेगा बेहद शुभ संयोग, संवर जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य

Shani: शनिदेव 30 जून, 2024 को चाल बदलेंगे और मार्गी से वक्री हो जाएंगे। हालांकि शनि कुंभ राशि में ही रहकर वक्री हो रहे हैं। इस समय शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी यानी सीधी चाल चल रहे हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 1 Jan 2024 12:39 AM
share Share

Shani Rashi Parivartan : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी यानी सीधी चाल चल रहे हैं। शनि देव 30 जून, 2024 को चाल बदलेंगे और मार्गी से वक्री हो जाएंगे। हालांकि शनि कुंभ राशि में ही रहकर वक्री हो रहे हैं। शनि की चाल बदलने से शुभ संयोग बन रहा है। इस संयोग के बनने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। एक तरफ जहां शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं, साल 2024 में शनि की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
  • माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
  • दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। 
  • किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
  • आय में वृद्धि होगी। 
  • पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 
  • परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
  • संतान सुख में वृद्धि होगी। 
  • उच्च शिक्षा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है।
  • नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
  • स्थान परिवर्तन भी संभव है।
  • मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  • माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। 

बुध ने किया वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन तो ये 3 राशि वाले हो जाएं सर्तक

मिथुन राशि

  • भवन सुख का विस्तार होगा। 
  • मात-पिता का सहयोग मिलेगा।
  • वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। 
  • पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
  • शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 
  • संतान सुख में वृद्धि होगी।
  • भवन सुख का विस्तार होगा। 
  • नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 
  • किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन- लाभ के साथ मान- सम्मान में होगी वृद्धि

सिंह राशि

  • मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। 
  • शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। 
  • शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 
  • वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 
  • तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • आय में वृद्धि होगी। 
  • संचित धन भी बढ़ेगा।
  • मित्रों का सहयोग मिलेगा।

2 दिन बाद बदलेगी गुरु की चाल, इन 5 राशि वालों के जीवन में शुरू होगी हलचल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

धनु राशि

  • संपत्ति से आय में वृद्धि होगी।
  • माता से धन की प्राप्ती हो सकती है।
  • कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
  • नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। 
  • स्थान परिवर्तन भी संभव है।
  • कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। 
  • आय में वृद्धि होगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है। 
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
  • नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं।
  • अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • आय में वृद्धि होगी। 
  • वाहन सुख का विस्तार संभव है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें