Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Margi On 4 November 2023 Know the impact of shani margi on zodiac sign

Shani Margi: शनि हुए मार्गी, 5 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, तो कुछ लोगों को मिल सकता है कष्ट

Shani Margi 2023 Rashifal: शनि आज यानी 4 नवंबर 2023 को अपनी राशि कुंभ में मार्गी हो चुके हैं। शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। शनि के मार्गी होने 12 राशियों को भी शुभ-अशुभ परिणाम मिलेंगे।

Shani Margi:  शनि हुए मार्गी, 5 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, तो कुछ लोगों को मिल सकता है कष्ट
Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 5 Nov 2023 06:08 PM
हमें फॉलो करें

Shani Margi Impact On Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों के जीवन पर भी सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यता है कि यह जातक को उसके कर्मों के आधार पर अच्छे-बुरे परिणाम देते हैं। आज 4 नवंबर को शनि कुंभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। शनि की चाल बदलने से 12 राशियों को भी शुभ-अशुभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि के कुंभ राशि में मार्गी होने से मेष से लेकर मीन तक राशियों पर क्या असर होगा?

मेष: शनि के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ: शनि के कुंभ राशि में चाल बदलने से वृष राशि वालों को सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करना पड़ेगा। इसके साथ ही अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हालांकि, आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन: शनि के शुभ प्रभावों से मिथुन राशि के जातकों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और रिश्तों में सुधार होगा।

कर्क: शनि की चाल बदलने से कर्क राशि के जातकों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। चोट-चपेट लग सकता है। इस दौरान अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें और ज्यादा धन खर्च से बचें।

सिंह: शनि के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को मूड स्विंग की प्रॉब्लम हो सकता है। पार्टनर से बहस करने से बचें। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। 

कन्या: कन्या राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।  एजुकेशन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रोफेशनल लाइफ और बिजनेस पर फोकस करें। धैर्य के साथ निरंतर प्रयास करने पर सफलता जरूर मिलेगी।

तुला: शनि की कुंभ राशि में सीधी चाल से तुला राशि वालों को जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रिश्तों में तकरारा बढ़ने की संभावना है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को शनि ग्रह 4 नवंबर से शुभ फल देंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता सुनिश्चित होगी। इसलिए धैर्य बनाए रखें और कठिन परिश्रम से पीछे ना हटें।

धनु: धनु राशि के लोगों को शुभ-अशुभ दोनों ही परिणाम मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से सफलता की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। हालांकि, कई बार आपको आत्मसंदेह हो सकता है।

मकर: शनि की चाल बदलने से मकर राशि के लोगों को थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। धन बचत पर फोकस करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें।

कुंभ: शनि ग्रह अभी कुंभ राशि मार्गी हैं, जिसके प्रभाव से कुंभ राशि के लोगों को आलस महसूस हो सकता है।  रिश्तों में प्यार और उत्साह की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें और जीवनसाथी संग रिश्ते को मजबूत और गहरा बनाने की कोशिश करें।

मीन: शनि के मार्गी होने से मीन राशि वाले के कष्ट बढ़ सकते हैं।  सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दवाइयों के पीछे खर्च कर बढ़ सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें