Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani-Mangal Yoga June 2024 In Aries Horoscope will increase stress of these zodiac know future predictions

52 दिनों तक मंगल-Shani साथ मिलकर मचाएंगे हलचल, इन 4 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, रहें अलर्ट

Shani-Mangal Yoga Horoscope 2024 : ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 1 जून 2024 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे और शनि की मेष राशि पर तिरछी नजर होगी। जिससे 12 राशियां भी प्रभावित होंगी।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 May 2024 12:18 AM
share Share

Shani-Mangal Yog June 2024 :जून का महीना ग्रहों के गोचर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में सूर्य, बुध,शुक्र,मंगल और शनि समेत 5 ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहा है। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। दृक पंचांग के अनुसार, 1 जून दिन शनिवार को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 12 जुलाई तक इसी राशि में विराजेंगे। वहीं,30 जून को 12:35 एएम पर शनिदेव कुंभ राशि में वक्री चाल चलेंगे और 15 नवंबर 2024 तक वक्री अवस्था में ही रहेंगे।  ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,  शनि की मेष राशि पर तिरछी नजर रहेगी। जिससे 1 जून को मंगल-शनि के इस संयोग से कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती है। 52 दिनों तक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। मानसिक अशांति रहेगी। आइए जानते हैं शनि-मंगल साथ मिलकर किन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें...

कर्क राशि :  मंगल-शनि के संयोग से कर्क राशि वालों के जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। इस दौरान धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। धन हानि के संकेत हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा।

कन्या राशि : जून माह में कन्या राशि वालों की जीवन में मुश्किलें बढ़ेंगी। शनि और मंगल के संयोग से कार्यों में बाधाएं आएंगी। नौकरी-कारोबार में नुकसान सहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि: मंगल-शनि के अशुभ प्रभावों से तुला राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इस दौरान प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। विरोधी एक्टिव रहेंगे। कोई व्यक्ति आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन हानि हो सकता है।

वृश्चिक राशि : जून माह से वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई परेशानियां आएंगी। नौकरी-कारोबार में चुनौतियां बढ़ेंगी। सेहत बिगड़ सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धन हानि हो सकता है। ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें