Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani-Guru Vakri 2023 Rashifal: Retrograde Saturn and Jupiter are kind to these 2 zodiac signs after years

Shani-Guru Vakri: वक्री शनि-गुरु इन 2 राशियों पर सालों बाद हुए मेहरबान, 31 दिसंबर तक मिलेंगे कई गोल्डन चांस

Shani-Guru Vakri 2023: शनि व गुरु वर्तमान में वक्री अवस्था में हैं और दो राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए हुए हैं। शनि व गुरु की कृपा से इन राशि वालों को सुख व सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।

Shani-Guru Vakri: वक्री शनि-गुरु इन 2 राशियों पर सालों बाद हुए मेहरबान, 31 दिसंबर तक मिलेंगे कई गोल्डन चांस
Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 Oct 2023 03:55 AM
हमें फॉलो करें

Shani-Guru Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि व देवगुरु बृहस्पति को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। इन दोनों ग्रहों की स्थिति व चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि कुंभ में और देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं। खास बात यह है कि ये दोनों ग्रह ही वक्री अवस्था में हैं यानी उल्टी चाल चल रहे हैं। गुरु व शनि के वक्री अवस्था में होने से दो राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु व शनि की उल्टी चाल दो राशि वालों के लिए बहुत लकी साबित हो सकती है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ व कब होंगे शनि व गुरु मार्गी:

शनि व गुरु कब होंगे मार्गी: शनि 04 नवंबर 2023 को कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे और सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। जबकि देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को मार्गी होंगे। गुरु 4 सितंबर को शाम 07:40 पर मेष राशि में वक्री हुए थे।

शनि व गुरु की वक्री चाल का इन राशियों पर शुभ प्रभाव:

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए शनि व गुरु की वक्री चाल अत्यंत शुभ रहने वाली है। इन दोनों ग्रहों की उल्टी चाल से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आपके कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ने और आपके रास्ते में नई जिम्मेदारियां आने की संभावना का समय है। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति आपके लिए संपत्ति या वाहन निवेश के अवसरों का संकेत दे रहे हैं। इस समय का आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक इस अवधि में अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। गुरु व शनि ग्रह आपके जीवन में भाग्य व सफलता लेकर आ सकते हैं। आप अपने किसी भी प्रयास में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है, और आध्यात्मिक या व्यवसाय-संबंधी यात्राओं के अवसर भी सामने आ सकते हैं। बृहस्पति-शनि का वक्री होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें