Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़september ka rashifal horoscope rashi parivartan effects on zodiac signs

सितंबर में 5 ग्रह चाल बदलकर मचाएंगे उथल-पुथल, मकर, कुंभ, मीन वाले होंगे सबसे अधिक प्रभावित

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। सितंबर माह में शुक्र, गुरु, बुध,सूर्य और मंगल की चाल बदलने जा रही है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 Aug 2023 01:46 AM
share Share

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। सितंबर माह में शुक्र, गुरु, बुध,सूर्य और मंगल की चाल बदलने जा रही है। शुक्र, गुरु, बुध,सूर्य और मंगल की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, इन 5 ग्रहों की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृष राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्चा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

सिंह राशि- मन शांत रहेगा, फिर भी आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पांच दिसंबर के बाद माता से धन की प्राप्ति की संभावना बन रही है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सान्निध्य मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें