Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़september 2023 rashi parivartan horoscope rashifal future predictions

इन 5 ग्रहों की चाल बदलने से सितंबर माह में होंगे ये बड़े बदलाव, उथल- पुथल के संकेत, पढ़ें अपना भविष्यफल

september 2023 rashi parivartan : शुक्र, गुरु, बुध,सूर्य और मंगल की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 2 Sep 2023 12:34 AM
share Share

सितंबर माह में शुक्र, गुरु, बुध,सूर्य और मंगल की चाल बदलने जा रही है। शुक्र, गुरु, बुध,सूर्य और मंगल की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल बदलने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं।  कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, इन 5 ग्रहों की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृष राशि- आत्मविश्वास से परिपूूर्ण रहेेंगे। संयत रहेें। बातचीत में संतुलित रहें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। मानसिक तनाव से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। मन में बुरे विचारों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में कठिनाई आ सकती है। कारोबार में मित्र का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में बुरे विचारों से बचें। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन, मन में बुरे विचारों से बचें। भवन या संपत्ति में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें, बाधा आ सकती है।

तुला राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में बुरे विचारों के प्रभाव से बचें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कठिनाई भी आ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृश्चिक राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पर, मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता के साथ का ध्यान रखें।

मकर राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में बुरे विचारों से बचें। कारोबार में परिश्रण अधिक रहेगा। कठिनाई आ सकती है। रहन- सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व व्यर्थ के वाद- विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मित्रों का साथ मिलेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें