Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sawan Somvar Vrat 2022: First Monday of Shravan month on 18 July know these things to please Mahadev - Astrology in Hindi

Sawan Somvar Vrat 2022: श्रावण मास पहला सोमवार आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए जान लें ये बातें

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अलग-अगल प्रकार के सुख पाने के लिए महादेव की उपासना-पूजा भी अलग-अलग ढंग से की जाती है। जैसे-उत्तम वर की प्राप्ति के लिए लड़कियां सावन सोमवार का व्रत करती हैं।

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 17 July 2022 11:44 PM
share Share

Sawan Somvar Vrat 2022: देवों  के देव भगवान महादेव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन में भी सोमवार के  दिन का खास महत्व होता है। कल सावन का पहला सोमवार है। इसके साथ ही सावन शिवरात्रि है। ऐसे में भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए 18 जुलाई 2022 का दिन बेहद खास रहने वाला है। इस दिन शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने  को मिल सकती है। वैसे तो बहुत से लोग सावन में  पूरे महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं बिल्वपत्र चढ़ाते, चंदन लगाते हैं, धतूरा, भांग और दूध भी चढ़ाते हैं। लेकिन जो रोज शिव मंदिर नहीं जा सकते वे लोग सोमवार को निश्चित रूप से मंदिर जाने और भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कुछ लोक सावन सोमवार का व्रत भी रखते हैं। 

Sawan Somvar Vrat Vidhi:
प्रात: जल्दी उठकर नित्यकर्म से  निवृत्त होकर स्नान करें। घर में गंगाजल का छिड़काव कर स्थान को पवित्र करें। इसके बाद बिल्वपत्र, चंदन, पुष्प और अक्षत आदि के साथ गौरी-महादेव की पूजा करें। पास के शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। इसके साथ पूरे दिन ऊं नम: शिवाय या किसी अन्य मंत्र का  जाप करते हुए भगवान शिव का स्मरण करते रहें। शाम को भी स्नान करने के बाद भगवान शिव व माता पार्वती की आरती करें।  इसके बाद भगवान को भोग लगाने के बाद कुछ प्रसाद ग्रहण करें।

पौराणिक मान्यताओं  के अनुसार, अलग-अगल प्रकार के सुख पाने के लिए महादेव की उपासना-पूजा भी अलग-अलग ढंग से की जाती है। जैसे-उत्तम वर की प्राप्ति के लिए लड़कियां सावन सोमवार का व्रत करती हैं। इसी प्रकार से अन्य मनोकामनाओं के लिए  कई  उपाय बताए जाते हैं।

भोलेनाथ को प्रसन्न  करने के लिए करें ये उपाय:
संतान सुख की प्राप्ति के लिए महादेव का दूध से करें अभिषेक।
शिवभक्ति के लिए गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
उत्तम वर की प्राप्ति के लिए श्रावण के प्रत्येक सोमवार का व्रत।
आरोग्य सुख एवं व्याधियों से निवृत्ति को श्रीमहामृत्युंजय मंत्र का जप।
आर्थिक समृद्धि के लिए शिवस्तोत्र का पाठ और गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।

सावन महीने के प्रमुख व्रत-पर्व:
25 जुलाई 2022 को प्रदोष, 
26 जुलाई 2022 को मास शिवरात्रि, 
28 जुलाई 2022 को हरियाली अमावस्या, 
31 जुलाई 2022 को हरियाली तीज, 
2 अगस्त 2022 को नागपंचमी 
12 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन।

आपको बता दें कि सावन महीना इस साल 14 जुलाई दिन, गुरुवार से शुरू हुआ है और 13 अगस्त 2022 तक रहेगा। इस दौरान नाग पंचमी, हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें