Notification Icon

Purnima: सावन पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, घर में आएंगी खुशियां, होगा धन आगमन

इस साल अगस्त के महीने में गुरुवार के दिन 31 तारीक को सावन की पूर्णिमा मानी जाएगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी मनाया जायेगा। इस बार सावन की पूर्णिमा काफी फलदायी मानी जा रही है।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 Aug 2023 06:25 AM
share Share

Sawan Purnima Upay: सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इस साल अगस्त महीने में गुरुवार के दिन 31 तारीख को सावन की पूर्णिमा मानी जाएगी, जिस दिन रक्षा बंधन भी मनाया जायेगा। वहीं, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में इस दिन सूर्य भी प्रवेश करेंगे। इसलिए सावन की पूर्णिमा काफी फलदायी मानी जा रही है। सावन की पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से भगवान श्री हरी विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पायी जा सकती है। इससे आर्थिक स्थितियों को सुधारने और जीवन के कष्टों को दूर करने में भी मदद मिलेगी। 

सावन पूर्णिमा उपाय 
इस दिन माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए माता को लाल रंग के पुष्प और इत्र चढ़ाएं। इसके बाद श्री सूक्तम स्तोत्र या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। फिर इसके बाद घी के दीपक से माता की आरती करें। इससे माता को प्रसन्न करने में मदद मिलेगी। वहीं, इस दिन गायत्री जयंती भी पड़ रही है। इसलिए इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करना भी बेहद शुभ रहेगा। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और 11 बार परिक्रमा करें। वहीं, अपनी आर्थिक स्थितियों को सुधारने और कर्ज की समस्या को दूर करने के लिए इस दिन हल्दी लगी 11 कौड़ियों को माता लक्ष्मी को चढ़ाएं। इसके बाद अगले दिन लाल या पीले कपड़े में इन कौड़ियों को बांधकर घर की तिजोरी या पर्स में रख लें। वहीं, पूर्णिमा के दिन कच्चे दूध से चन्द्रमा को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता लक्ष्मी और श्री हरी विष्णु की उपासना करने से जीवन में सुख-सम्पदा बनी रहती है। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें