Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़read 9 april 2019 panchang for today here

आज का पंचांग : चैती छठ आज से शुरू, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

9 अप्रैल, मंगलवार। दमनक चतुर्थी। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज कोई भी शुभ काम करने से पहले दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय यहां ज्ञात कर सकते हैं। आज अपराह्न 3 बजे से सायं 4.30...

पं. वेणीमाधव गोस्वामी नई दिल्ली Tue, 9 April 2019 04:07 AM
share Share

9 अप्रैल, मंगलवार। दमनक चतुर्थी। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज कोई भी शुभ काम करने से पहले दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय यहां ज्ञात कर सकते हैं। आज अपराह्न 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक राहुकालम् रहेगा। इस दौरान कोई शुभ काम करने से बचें। आज दिन में शुभ काम करने के लिए अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.40 बजे से दोपहर 12.24 तक रहेगा।

9 अप्रैल, मंगलवार, 19 चैत्र (सौर) शक 1941, 26 चैत्र मास प्रविष्टे 2076, 3 शाबान सन् हिजरी 1440। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सायं 4.27 बजे तक है उसके उपरांत पंचमी तिथि लग जाएगी। आज कृत्तिका नक्षत्र रात्रि प्रात: 10 बज कर 18 मिनट तक रहेगा उसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आयुष्मान योग सायं 6 बज कर 55 मिनट तक पश्चात् सौभाग्य योग, भद्रा (करण) सायं 4 बज कर 7 मिनट तक, चंद्रमा वृष राशि में (दिन-रात)।

अगला लेखऐप पर पढ़ें