Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़read 7 april 2019 panchang for today here

आज का पंचांग : जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

7 अप्रैल 2019, रविवार। शृंगार (सिंधारा)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज आप कोई शुभ काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले यहां आज दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के बारे में जानकारी...

पं. वेणीमाधव गोस्वामी नई दिल्ली Sun, 7 April 2019 02:48 AM
share Share

7 अप्रैल 2019, रविवार। शृंगार (सिंधारा)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज आप कोई शुभ काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले यहां आज दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल के बारे में जानकारी कर लें। आज सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु कालम् रहेगा। आज शुभ काम करने के लिए अभीजित मुहूर्त दिन में 11:35 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा।

7 अप्रैल 2019, रविवार, 17 चैत्र (सौर) शक 1941, 24 चैत्र मास प्रविष्टे 2076, 1 शाबान सन् हिजरी 1440। आज चैत्र मास के शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि सायं 
4.01 बजे तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग रही है। आज अश्विनी नक्षत्र प्रात: 8.44 बजे तक रहेगा इसके बाद भरणी नक्षत्र लग जाएगा। आज विष्कुंभ योग रात 9 बजकर 7 मिनट तक है, पश्चात प्रीति योग लगेगा। कौलव करण, चंद्रमा मेष राशि में (दिन-रात)।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें