Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़panchang today 3 april 2019 panchak continues today aaj ka panchang and shubh muhurat

आज का पंचांग 3 अप्रैल : पंचक जारी, मासिक शिवरात्रि व्रत आज; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

3 अप्रैल, बुधवार। आज मास शिवरात्रि व्रत है। पंचक आज भी जारी है। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज कोई शुभ काम करने से पहले यहां आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय ज्ञात कर लें। आज...

पं. वेणीमाधव गोस्वामी नई दिल्ली Wed, 3 April 2019 03:57 AM
share Share

3 अप्रैल, बुधवार। आज मास शिवरात्रि व्रत है। पंचक आज भी जारी है। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वसंत ऋतु। आज कोई शुभ काम करने से पहले यहां आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय ज्ञात कर लें। आज मध्याह्न 12 बजे से 1.30 बजे तक राहुकालम् है। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।

3 अप्रैल, बुधवार, 13 चैत्र (सौर) शक 1941, 20 चैत्र मास प्रविष्टे 2075, 26 रज्जब सन् हिजरी 1440। आज चैत्र कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रात: 10.56 बजे तक है, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। पूर्वाभाद्रपदा नक्षत्र रात्रि 3.24 बजे तक तदनंतर उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र, शुक्ल (शुक्र) योग रात्रि 9.47 बजे तक पश्चात् ब्रह्म योग, वणिज करण, चंद्रमा रात्रि 8.40 बजे तक कुंभ राशि में उपरांत मीन राशि में।            

अगला लेखऐप पर पढ़ें