Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Weekly Horoscope 3-9 June 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

आने वाले 7 दिनों तक इन मूलांक वालों के लिए लकी, धन की तंगी होंगी दूर,खूब होगा धन लाभ

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 June 2024 01:57 AM
share Share

Weekly Numerology Horoscope 3-9 June 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।  आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-

मूलांक 1 : इस सप्ताह मूलांक 1 वालों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ते खर्च से मन परेशान रहेगा। ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धन हानि हो सकता है। ऑफिस में कार्यों को लेकर लापरवाही न बरतें। नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें।  आने वाले दिनों मे कार्यों में बाधाएं आएंगे। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बावजूद अच्छे रिजल्ट्स नहीं मिलेंगे।  हालांकि, सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। जल्द ही परिस्थिति सामान्य हो जाएंगे। साथ ही एल्कोहल के सेवन से परहेज करें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें और सोच-समझकर इनवेस्ट करें।

मूलांक 2 : यह सप्ताह मूलांक 2 वालों के लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस वीक लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल अवॉइड करें। आय में वृद्धि के नए अवसरों पर नजर रखें। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। बेचैनी महसूस हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। विद्यार्थियों को लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। करियर में सीनियर्स या मेंटर की सलाह से उन्नति के कई अवसर मिलेंगे।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों के लिए यह वीक सामान्य रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद भी शायद कार्यों के अच्छे रिजल्ट न मिलें। लेकिन फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। आय में इजाफा होगा। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। अहंकार से बचें। यह तरक्की के मार्ग पर अवरोध ला सकता है।

मूलांक 4 :इस वीक मूलांक 4 वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इस सप्ताह आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। विदेश में पढ़ाई करने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों में इस वीक ऊर्जा और उत्साह भरपूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट से फायदा होगा। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि, धन से जुड़े फैसले लेते समय बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेने में संकोच न करें। जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट से भी कंसल्ट करें। इस सप्ताह पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में कोई आपकी छवि खराब कर सकता है। करियर में कई बड़े फैसले लेंगे। तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं और सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी और अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

मूलांक 6 : मूलांक 6 वालों का आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर या पैरेंट्स जरूरी कार्यों के लिए धन की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बड़े भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिलेगा। इस वीक कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाएं। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए नए प्रयास करें। यह सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेंगी।

मूलांक 7 : इस सप्ताह मूलांक 7 वालों के जीवन में उातर-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव होंगे। मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर कोई फैसला लें। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें बनी रहेंगी। जिससे स्ट्रेस बढ़ सकता है। घरेलू कारणों से खर्च की अधिकता बढ़ेगी। धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। प्रोफेशनल लाइफ मे सबकुछ बढ़िया रहेगी। करियर में उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत के लिए यह सप्ताह उत्तम रहेगा।  रिलेशनशिप की गलतफहमी दूर होगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

मूलांक 8 : यह सप्ताह मूलांक 8 वालों की धैर्य की परीक्षा लेगा। नई चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। निवेश के कई आकर्षक ऑफर मिलेंगे। लेकिन बिना सोचे-समझे लिए गए डिसीजन से धन हानि हो सकता है। घर में भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। जिससे मन परेशान रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत तक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सफलता की राह की बाधाएं दूर होंगी।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। नया घर या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। घर के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।  लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें