Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Weekly Horoscope 27 May- 2 June 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

आने वाले 7 दिनों तक इन बर्थ डेट वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी, धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 May 2024 12:21 AM
share Share

Weekly Numerology Horoscope 27 May-2 June 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।  आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-

मूलांक 1 : इस सप्ताह मूलांक 1 वालों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। एकाग्रता की कमी महसूस होगी। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस वीक कार्यों में लापरवाही न बरतें। कार्यों की जिम्मेदारी को सावधानी से हैंडल करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में धैर्य बनाएं रखें। परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। इससे एग्जाम में अच्छे मार्क्स हासिल होंगे। एल्कोहल और तंबाकू के सेवन से परहेज करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

मूलांक 2 : इस वीक मूलांक 2 वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करना होगा। ट्रैवलिंग के दौरान अपनी मेडिकल किट साथ रखें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। बेचैनी महसूस होगी। करियर से जुड़े डिसीजन लेने में कनफ्यूजन महसूस होगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए शुभ रहने वाला है। घरेलू कारणों के चलते ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। बड़े भाई-बहनों की मदद से करियर में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

मूलांक 3 : इस सप्ताह मूलांक 3 वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यों के उतने अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। जितना आपने उम्मीद किया था। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के कई मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। ऑफिस में कार्यों की लापरवाही के कारण सीनियर्स या बॉस की डांट मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आने वाले 7 दिनों में कई सकारात्मक बदलाव होंगे।

मूलांक 4 :इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्य बेहतरीन परिणाम देंगे। आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। हालांकि, इस दौरान बिजनेस डील से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को सावधानी से पढ़ने की बाद ही कोई डिसीजन लें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। देर रात में न सोएं। इससे हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अपार सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मूलांक 5 : इस सप्ताह मूलांक 5 वालों में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। निवेश के नए अवसरों से धन लाभ होगा। हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना कोई बड़ा फैसला न लें। सोच-समझकर धन खर्च करें। इस वीक कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाएं। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले बहुत सोच-समझकर लें। करियर में तरक्की के मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। इस वीक आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सफलता की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

मूलांक 6 : इस सप्ताह परिजनों के सपोर्ट से धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। भाई-बहनों का फाइनेंसशियल सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल होंगे।  इस वीक करियर से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।  फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों को जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस वीक धन का लेन-देन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक जीवन में परेशानियां रहेंगी। जिससे मन चिंतित रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इस सप्ताह नए व्यापार की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।

मूलांक 8 : इस वीक जीवन में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। करियर से जुड़े लिए गए फैसले सही साबित होंगे। निवेश करने की इच्छा बढ़ेगी। लेकिन बिना रिसर्च किए इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। छोटे भाई-बहनों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। जिसका असर आपके प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ सकता है। चुनौतियों के बावजूद कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव आएंगे।  लेकिन कुछ जातकों को ऑफिस में सीनियर्स से वाद-विवाद हो सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। धैर्य बनाए रखें। सोच-समझकर समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इस वीक कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्य बेहद अच्छे रिजल्ट देंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें