Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Navratri Kanya Pujan Vidhi 2023: How to do Kanya Pujan on Ashtami and Navami know the complete method here

Kanya Pujan Vidhi: नवरात्रि की अष्टमी, नवमी को इस विधि से करें कन्या पूजन, मां भगवती होंगी प्रसन्न

Kanya Pujan Kaise Kiya Jata Hai: नवरात्रि में कन्या पूजन करना अत्यंत लाभकारी व शुभ फलदायी माना गया है। आप भी जानें किस विधि से कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 Oct 2023 02:35 AM
share Share

Navratri Kanya Pujan Vidhi: मां भगवती की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी व महानवमी के दिन पूजा-पाठ, हवन के साथ कन्या पूजन भी किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। यूं तो नवरात्रि के नौ दिनों में से किसी भी दिन कन्या पूजन किया जा सकता है लेकिन अष्टमी व नवमी तिथि को इसका विशेष महत्व है। जानें नवरात्रि में कैसे करें कन्या पूजन-

कन्या पूजन में इस बात का रखें ध्यान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कन्या पूजन के लिए कन्याओं की आयु 2 वर्ष से 10 वर्ष तक होनी चाहिए। 10 वर्ष से ऊपर की कन्या नहीं होनी चाहिए। कन्या पूजन में नौ कन्याओं का होना अत्यंत शुभ माना गया है। कुंवारी कन्या पूजन में सबसे पहले सभी कन्याओं को यथासंभव नए वस्त्र पहनाएं। इसके बाद उन्हें साफ व स्वच्छ आसन में बैठाएं। आसन पर बैठाने के बाद सभी कन्याओं के पैर धोएं और उनके पांव को लाल रंग से रंगे। उसके बाद कन्याओं को टीका लगाएं।

कन्या पूजन से मां अंबे होती हैं प्रसन्न: कन्याओं को अपनी सामर्थ्यनुसार भोजन जरूर कराएं। जिसमें खीर, पूरी, हलवा और अन्य प्रकार की मिठाई का भोग लगाकर उनसे खाने के लिए निवेदन करें। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा के रूप में फल और पैसे आदि दें और उनके पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त करें। मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर करती हैं।

कन्या पूजन करने के लाभ: मान्यता है कि कन्या पूजन करने से मां आदिशक्ति दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है। माता रानी की कृपा से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें