Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Navratri Ashtami 2022: Maha Ashtami of Navratri on 3 October 4 muhurat of kanya pujan

Shardiya Navratri 2022 Muhurat: आज दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के ये हैं 4 मुहूर्त

Shardiya Navratri 2022, Maha Ashtami Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा माता के महागौरी स्वरुप की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी के दिन विभिन्न मंदिरों में कन्या पूजन किया जाता है।

Anuradha Pandey लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 3 Oct 2022 12:41 AM
share Share

Shardiya Navratri 2022, Maha Ashtami Shubh Muhurat:शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा माता के महागौरी स्वरुप की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी के दिन विभिन्न मंदिरों में कन्या पूजन किया जाता है। इसके साथ ही भक्तगणों द्वारा अपने-अपने घरों में भी कन्या पूजन व्रत को संपूर्ण किया जाता है। हालांकि कुछ भक्तों यहां नवमी के दिन कन्या पूजान करने का विधान है।

सोमवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा माता के महागौरी स्वरुप की पूजा की जाती है। इसी दिन भक्तों द्वारा अपने-अपने घऱों में कन्यापूजन कर व्रत संपन्न किया जाता है। हालांकि कुछ भक्तों के यहां कन्या पूजन नवमी तिथि को किया जाता है। अष्टमी तिथि 2 अक्टूबर की शाम 6.47 बजे से शुरु हो रही है। जबकि 3 अक्टूबर को अष्टमी तिथि शाम को 4.37 बजे तक रहेगी। नवरात्र के पर्व पर दुर्गाष्टमी के दिन कन्याओं की पूजा करने का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां महागौरी की उम्र भी आठ साल की थी। कन्या पूजन से भक्त के पास कभी कोई दुख नहीं आता।

कन्या पूजन के ये हैं शुभ मुहूर्त

-सुबह 6.15 से सुबह 7.44 बजे तक

-सुबह 9.12 से सुबह 10.41 बजे तक

-दोपहर को 3.07 से शाम 4.36 बजे तक

अगला लेखऐप पर पढ़ें