Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Navratri 2019: According to astrological predictions know the third day of navratri dedicated to maa Chandraghanta brings goodluck and money to which zodiac sign people know lucky colour and subh muhurat also

Navratri 2019: नवरात्रि के तीसरे दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इच्छापूर्ति के लिए पहनें इस रंग के कपड़े

Navratri 2019: हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है। यही वजह है कि माता के...

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 1 Oct 2019 02:07 AM
share Share

Navratri 2019: हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है। देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है। यही वजह है कि माता के भक्त उन्हें चंद्रघंटा कहकर पुकारा जाता है। देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह होता है। यदि किसी व्यक्ति के मन में किसी तरह का कोई भय बना हुआ हो तो उसे मां चंद्रघंटा की शरण में चले जाना चाहिए। मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन करने से व्यक्ति को हर तरह के भय से मुक्ति और अपार साहस की प्राप्ति होती है। आइए आज इस शुभ अवसर पर जानते हैं मां चंद्रघंटा किन राशियों की किस्मत चमकाने वाली हैं । 

इन राशियों के लिए बेहद शुभ -
यूं तो नवरात्रि का तीसरा दिन सभी 12 राशि के जातकों लिए शुभ रहने वाला है। लेकिन आज  विशेषकर कन्या, तुला के लिए यह दिन अति उत्तम रहेगा। उन्हें आज किसी विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। 

आज का शुभ रंग- 
मां चंद्रघंटा को रंगों में पीला रंग बेहद पसंद है। पूजा करते समय भक्तों को पीले रंग के वस्त्र धारण करके मां चंद्रघंटा का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं। 

कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना करने से सभी प्रकार के सांसारिक कष्टों और दुखों से मुक्ति मिलती है। 

नवरात्रि के तीसरे दिन का महत्व-
महिषासुर मर्दन के दौरान घंटे की टंकार से असुरों का नाश करने वाली मां चंद्रघंटा की अर्चना से मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं। वहीं, देवी साधक की सभी प्रकार से रक्षा करती हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें