Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Transit in Aries Horoscope Mangal Rashifal From 01 June these zodiac signs will live like kings will be rich for 40 days

Mangal का गोचर क्या रहेगा आपकी राशि के लिए फायदेमंद, जानें

Mars Transit in Aries Horoscope Mangal Rashifal : आज अपनी मेष राशि में गोचर कर मंगल कुछ राशियों पर पैसों की बरसात करने वाले हैं। मंगल का मीन राशि से मेष राशि का सफर काफी खास रहने वाला है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 June 2024 02:25 AM
share Share

Mars Transit in Aries Horoscope Mangal Rashifal : मंगल, ग्रहों के सेनापति आज अपनी स्वराशि मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। आज मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि के स्वामी माने जाते हैं मंगल। मंगल अपनी राशि में 12 जुलाई की शाम तक रहेंगे। मंगल का मेष गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है तो कुछ के लिए लॉस लेकर भी आया है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से कौन सी राशियां 40 दिन तक प्रॉफिट पाने वाली है-

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मेष राशि
मंगल ग्रह के अपनी ही राशि मेष में गोचर करने से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

मीन राशि
मंगल के गोचर से मीन राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।    

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें