Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars Transit in Aries Horoscope Mangal Ka Gochar for the next 32 days the luck of these zodiac signs will shine

आने वाले 32 दिन Mangal मेष राशि में, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mars Transit in Aries Horoscope Mangal Ka Gochar : वर्तमान में मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं। मंगल के अपनी स्वराशि में गोचर करने से कुछ राशियां को धन-लाभ के साथ प्रमोशन भी हो सकता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 June 2024 04:35 AM
share Share

Mars Transit in Aries Horoscope Mangal Ka Gochar : मंगल ग्रहों के सेनापति माने जाते हैं, जिनकी चाल खास महत्व रखती है। जून की शुरुआत में ही मंगल ने गोचर किया था। वर्तमान में मंगल ग्रह मेष राशि में विराजमान हैं, जिसके वह स्वामी है। अब मंगल का अगला राशि परिवर्तन जुलाई के महीने में होगा। मेष राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए नेगेटिव रहेगा। आने वाले 32 दिन मंगल के मेष राशि में रहने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। 

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

मेष राशि
मंगल ग्रह के अपनी ही राशि मेष में गोचर करने से इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख-शांति भी बनी रहेगी।

मीन राशि
मंगल के गोचर से मीन राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें