Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़makar sankranti surya rashi parivartan gochar sun transit dhanu and new year in capricorn horoscope rashifal predictions

मकर संक्रांति से पहले इन लग्नों के लोगों का भाग्य चमकेगा सूर्य के समान, होगा महालाभ

देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने के साथ ही लग जाएगा खरमास लग जाएगा और शुभ कार्यों में ब्रैक लग जाएगा। अब नए साल में मकर संक्रांति के बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। पौष कृष्ण पक्ष अष

Anuradha Pandey लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 7 Dec 2022 12:38 AM
share Share

देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने के साथ ही लग जाएगा खरमास लग जाएगा और  शुभ कार्यों में ब्रैक लग जाएगा। अब नए साल में मकर संक्रांति के बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी 16 दिसम्बर 2022 दिन शुक्रवार को सूर्यास्त बाद रात  में 6:53 बजे, ग्रहो में राजा की पदवी प्राप्त सूर्य देव का गोचरीय संचरण मूल नक्षत्र एवं धनु राशि मे प्रारम्भ होगा। इसी के साथ खरमास हो जाएगा आरम्भ। विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्तों का अभाव हो जाएगा।

धनु राशि में सूर्य देव 14 जनवरी 2023 दिन शनिवार को रात में 2:53 बजे तक रहकर चराचर जगत पर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे और इसी के साथ समापन हो जाएगा तथा सूर्य देव अपनी उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ कर देंगे। मकर संक्रांति अर्थात खिचड़ी का पावन पर्व संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्राप्त होने के कारण रविवार को ही मनाया जाएगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए शुभ परिणाम मिलेंगे। सूर्यदेव की कृपा से इनका भाग्य भी सूर्य की तरह चमकेगा। आइए जानते हैं किन राशिवालों को इससे लाभ होगा। 

कन्या राशि- इस राशि के लोगों का कर्जा खत्म हो जाएगा। और उनकी पैसो से जुड़ी समस्या खत्महो जाएगी। परिवार में खुशियां आने का समय है। इसलिए इस समय का आनंद लें। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि- इस राशि के लोगों को नौकरी में प्राथमिकता तो मिलेगी ही साथ ही समाज में इनका सम्मान भी होगा। इनके कामों की लोग तारीफ करेंगे और इनके सभी काम बनेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा भी इस राशि के लोगों को मिलेगी। 

वृश्चिक राशि- आपको विदेश से जुड़े लोगों से फायदा होगा, कहीं बाहर से आपको नौकरी के लिए भी ऑफर आ सकता है। इतने लंबे समय जो टेंशन चली आ रही थी, वो भी कम होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें