Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़MahaShivratri Kab hai: When is Mahashivratri on 8th 9 march what is pooja time

MahaShivratri Kab hai: 8 या 9 किस तारीख को है महाशिवरात्रि, क्या है पूजा का समय?

MahaShivratri date-इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन देवघर से लेकर उज्जैन तक के मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव का विवाह ह

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 8 Feb 2024 06:26 PM
share Share

MahaShivratri date-इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है या 9 इसको लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं। दरअसल 8 मार्च को शाम को शिवरात्रि लग रही है और अगले दिन शाम 6.25 तक शिवरात्रि की तिथि है। शिवरात्रि की पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए 9 मार्च को शिवरात्रि का प्रदोष काल प्राप्त हो रहा है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन देवघर से लेकर उज्जैन तक के मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शिव पार्वती का विवाह हुआथा। इसलिए इस दिन शिवजी की बारात निकाली जाती है। इस साल 8 मार्च को शिवरात्रि मनाई जाएंगी। आपको बता दें कि शिवरात्रि की तिथि संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। कहते हैं शिवरात्रि पर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। 

आपको बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस दिन के महत्व को बढ़ा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और माता पार्वती का रात में विवाह हुआ था। यह भी कहा जाता है कि इस दिन शिवलिंग 64 अलग अलग जगहों पर प्रकट हुए थे। इसलिए अस दिन लोग व्रत करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष काल में उनकी पूजा करते हैं। 

अगर शिवरात्रि पर प्रदोष काल में पूजा करना चाहते हैं तो  पूजा का समय : 9 मार्च 2024 को सुबह 3 बजकर 34 मिनट से सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें