Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lunar Eclipse or chandra grahan march 2024 date and sutak kal timing eclipse 2024 in India

Eclipse 2024 : साल का पहला चंद्रग्रहण कब लगेगा? जानें सही डेट और सूतक काल का समय

Lunar Eclipse and Holi 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली के दिन ही यानी 25 मार्च 2024 को चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण के दौरान धार्मिक कार्यों की मनाही होती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 March 2024 06:03 PM
share Share

Chandra Grahan 2024 : हिंदू धर्म में हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की रात्रि को होलिका दहन मनाया जाता है और अगले दिन होली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल होली के दिन ही चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। जिससे संपूर्ण ब्रह्मांड प्रभावित होता है। ग्रहण काल में धार्मिक कार्यों की मनाही होती है। आइए जानते हैं साल का पहला चंद्रग्रहण कब लग रहा है?

साल का पहला चंद्रग्रहण : पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा।

चंद्रग्रहण के साथ होली का पर्व :

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चंद्रग्रहण के साए मे होली मनाई जाएगी। इस बार होलिका दहन 24 मार्च 2024 की मध्यरात्रि में होगी। 24 मार्च को होलिका दहन के दिन सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर भद्रा लगेगा, जो रात 11 बजकर 13 मिनट तक है। 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी।

कब लगेगा सूतक काल ? 

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। इसलिए सूतक काल भी नहीं मान्य होगा। साथ ही होली पर भी चंद्रग्रहण का प्रभाव नहीं होगा और पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाई जाएगी। 25 मार्च को उत्तर और पूर्व एशिया, यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर,अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिक समेत कई क्षेत्रों में चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें