Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lunar Eclipse 5 July: Ashada Purnima and shadow lunar eclipse tomorrow eclipse period to be 2 hours 45 minutes long

Lunar Eclipse 5 July: आषाढ़ पूर्णिमा व छाया चंद्रग्रहण कल, 2 घंटे 45 मिनट लंबा होगा ग्रहण काल

Lunar Eclipse 5 July: आषाढ़ पूर्णिमा को कल 5 जुलाई 2020 को एक माह के भीतर तीसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह एक छाया चंद्रग्रहण होगा जिसका ग्रहण काल करीब 2 घंटे 45 मिनट होगा। इससे पहले 5 जून को...

Alakha Ram Singh लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली Sat, 4 July 2020 06:01 PM
share Share

Lunar Eclipse 5 July: आषाढ़ पूर्णिमा को कल 5 जुलाई 2020 को एक माह के भीतर तीसरा ग्रहण पड़ने जा रहा है। यह एक छाया चंद्रग्रहण होगा जिसका ग्रहण काल करीब 2 घंटे 45 मिनट होगा। इससे पहले 5 जून को चंद्रग्रहण और 21 जून को हम वलयाकार सूर्य ग्रहण देख चुके हैं। इस ग्रहण को लेकर ज्योतिषियों के अनुमान डराने वाले हैं। माना जा रहा है कि 5 जून से 5 जुलाई 2020 के बीच तीन ग्रहण का जो योग बना है वह काफी अनिष्टकारी है। इस दौरान बाढ, भूकंप और युद्ध जैसी विपदाएं देखने को मिल सकती हैं। ज्योतिषशास्त्र में विश्वास रखने वालों के लिए ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण घटना होती है। क्योंकि ग्रहों के चाल से ही भविष्यवाणी/ज्योतिष विचार के संकेत तय किए जाते हैं।


साल 2020 के ग्रहण (Eclipse in 2020):
10-11 जनवरी 2020 को आंशिक चंद्रग्रहण, 
05 जून 2020 को छाया चंद्रग्रहण 
21 जून 2020 को सूर्य ग्रहण
05 जुलाई 2020 को चंद्रग्रहण
30 नवंबर 2020 को चंद्रग्रहण
14 दिसंबर 2020 को सूर्य ग्रहण


5 जुलाई का ग्रहण हो छाया चंद्रग्रहण: ज्योजिष के जानकारों के अनुसार, 5 जुलाई को पड़ने वाल चंद्रग्रहण भी छाया चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण में चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी होती है लेकिन पृथ्वी की बाहरी छाया ही चंद्रमा को छू पाती है ऐसे में चंद्रमा पूरी तरह से गायब नहीं होता, बल्कि इसका एक किनारा ही छाया से ढक जाता है।

 

भारत में 5 जुलाई का ग्रहण समय- 

  • -सुबह 8:37 बजे से 11:22 बजे तक।
  • -ग्रहण काल करीब 2 घंटे 45 मिनट लंबा होगा।

 

यहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण:  रिपोर्ट के अनुसार, 5 जुलाई को पड़ने वाला ग्रहण दुनिया के कुछ ही इलाकों में दिखाई देगा। यह ग्रहण नॉर्थ और साउथ अमेरिका, यूरोप के देशों और पश्चिमी अफ्रीकी देशों में दिखाई देगा। 5 जुलाई का चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। चूंकि 5 जुलाई का चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में है इसलिए यहां के लोगों को दिखाई नहीं देगा। हालांकि यह 2 घंटे 23 मिनट तक रहने वाला ग्रहण होगा।

 

देखें अपना राशिफल वीडियो में-

अगला लेखऐप पर पढ़ें