Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Lunar eclipse 2020: lunar eclipse to be held tomorrow on Ashada and guru Purnima

Lunar eclipse 2020: कल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण  5 जुलाई को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया के कुछ देशों में ही देखा जा सकेगा।  हालांकि इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। दरअसल यह ग्रहण भारत में नहीं...

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 July 2020 11:38 AM
share Share

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण  5 जुलाई को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया के कुछ देशों में ही देखा जा सकेगा।  हालांकि इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। दरअसल यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन लग रहा है। आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार यह पूर्णिमा 5 जुलाई रविवार को है। ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा।

यह ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण सुबह 8.38 पर लगेगा और 9.59 तक रहेगा। इसकी समाप्ति 11.21 पर होगी। कुल 2 घंटे 43 मिनट का यह ग्रहण होगा। यह ग्रहण धनु राशि में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों को यह ज्यादा प्रभावित करेगा।

 मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय घर में खाना बनाकर नहीं रखते हैं। कहते हैं कि ग्रहण के दौरान खाना दूषित हो जाता है। इसलिए इस समय न तो खाना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए। ग्रहण के समाप्त होने के बाद ही खाना बनाकर खाना चाहिए. वहीं वैज्ञानिकों की मानें तो इसके पीछे ऐसा कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। 
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें