Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़lunar eclipse 2020 live updates know chandra grahan timings date significance and full details

Chandra Grahan 2020 : कुछ ऐसा नजर आया चंंद्रग्रहण का नजारा, यहां देखें

आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगा। 10:37 में शुरू हुआ चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण से बिल्कुल अलग रहा, इस प्रकार के लगने वाले चंद्रग्रहण को ‘उपच्छाया चंद्रग्रहण’ कहा जाता है। इसका अर्थ है...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Sat, 11 Jan 2020 10:03 AM
share Share

आज साल का पहला चंद्रग्रहण लगा। 10:37 में शुरू हुआ चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण से बिल्कुल अलग रहा, इस प्रकार के लगने वाले चंद्रग्रहण को ‘उपच्छाया चंद्रग्रहण’ कहा जाता है। इसका अर्थ है कि जब पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा चंद्रमा ‘पेनुम्ब्रा' (धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। हालांकि, इस ग्रहण को आप साफतौर पर आसमान में नहीं देखा जा सका। 

 

ऐसा रहा नजारा- 

— ANI (@ANI) January 11, 2020

 

 

 चंद्रग्रहण का समय और अवधि
यह चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को रात 10:37 बजे शुरू होकर 02:42Am पर खत्म हुुुआ। ग्रहण की अवधि चार घंटे से ज्यादा की रही। ज्योतिष गणना के अनुसार इस ग्रहण में न तो सूतक लगा है और न ही इसका कोई नकारात्मक असर देखने को मिलने के आसार हैं।


क्या होता है उप-छाया ग्रहण 
चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध पर होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण माना जाता है लेकिन इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारे (पृथ्वी की उपछाया) से होकर गुजरा। यानी चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिपेगा नहीं बल्कि हल्का मलिन हुआ। 

 

इस ग्रहण में क्यों नहीं लगा सूतक काल 
बाकी ग्रहण की तरह इस ग्रहण में सूतक नहीं लगा क्योंकि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पूरी तरह से नहीं पड़ रही है। आमतौर पर देखा जाता है कि चंद्र या सूर्य ग्रहण होने के बारह घंटे पहले सूतक काल लगता है। सूतक काल में शुभ काम करना मना होता लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। ग्र

अगला लेखऐप पर पढ़ें