Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Karwa Chauth 2022: Wear clothes according to the zodiac on Karwa Chauth love will increase between husband and wife

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशिनुसार पहनें कपड़े, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार

Karwa Chauth Dress According to Zodiac Sign: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन स्त्री के लिए खास होता है। इस दिन व्रती महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Oct 2022 05:42 AM
share Share

Karwa Chauth Dress According to Zodiac Sign: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत करती हैं। शाम या दोपहर के समय भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करने के बाद व्रत कथा पढ़ी या सुनी जाती है। करवा चौथ को शास्त्रों में अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला व्रत माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन राशि के अनुसार वस्त्र पहनने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

1. मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ के दिन गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूटकर पूजा करें।
2. वृषभ राशि की महिलाओं का सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
3. करवा चौथ के दिन मिथुन राशि की महिलाएं हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
4. कर्क राशि के लिए करवा चौथ के दिन शुभ रंग लाल है।
5. सिंह राशि वालों के लिए लाल, ऑरेंज या गोल्डन रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं।
6. करवा चौथ के दिन कन्या राशि की महिलाएं लाल, हरी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें।
7. तुला राशि की महिलाएं लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें।

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ व्रत आज, जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई व गाजियाबाद समेत इन 20 शहरों में चांद निकलने का समय
8. वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग शुभ माना गया है। इस दिन आप महरून या गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं।
9. धनु राशि की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है।
10. मकर राशि वालों के लिए नीला रंग शुभ माना जाता है।
11. कुंभ राशि की महिलाएं नीले रंग या सिल्वर कलर के वस्त्र धारण कर सकती हैं।
12. मीन राशि की महिलाएं पीले या गोल्डन कलर के कपड़े पहनकर पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने आपको मनवांछित फल मिलता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

अगला लेखऐप पर पढ़ें