Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़karwa chauth 2022 delhi ncr moon rise timing chand kab niklega delhi mein

Delhi Moon Rise Time : दिल्ली- एनसीआर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें समय

करवाचौथ का व्रत आज है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और चांद निकलने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Oct 2022 02:46 PM
share Share

करवाचौथ का व्रत आज है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला रहती हैं और चांद निकलने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को चंद्रोदय ब्यापिनी में यह व्रत किया जाता है। इस बार व्रत में पांच खास योग पड़ रहे हैं, जो इस व्रत की शुभता को और भी बढ़ा रहे हैं। महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले वर्ष दिल्ली- एनसीआर में भारी बारिश की वजह से चांद के दर्शन नहीं हो पाए थे। इस साल मौसम विभाग का अनुमान है कि एकाध दिन बादल छाए रहेंगे। मगर, इसके बाद मौसम साफ रहेगा। हालांकि, करवाचौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए इंतजार नहीं करना होगा। आसमान साफ रहने के चलते समय से चांद निकलने की संभावना है। 

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय हर जगह पर अलग-अलग होता है। कुछ स्थानों पर चांद जल्दी निकल आता है, तो कहीं पर चंद्रदर्शन देर से होते हैं।

आज चांद कब निकलेगा-
दिल्ली- 08:09PM
गुरुग्राम- 08:21PM
गाजियाबाद- 08:08PM
नोएडा-08:08PM

यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा (Karwa Chauth Today Chand Timing in UP)

प्रयागराज- 07:57 PM
लखनऊ-07:59 PM
कानपुर-08:02 PM
वाराणसी-07:52 PM
मेरठ-08:07 PM
आगरा- 08:10 PM

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज चांद रात 07 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट के बीच दिख सकता है।

देश के इन प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद-
जयपुर- 08:18 PM
मुंबई- 08:48 PM
बेंगलुरू- 08:40PM
गुवाहाटी- 07:15PM
देहरादून- 08:02PM
पटना- 07:44PM

अगला लेखऐप पर पढ़ें