Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Karwa Chauth 2022 Chand Timings: Karwa Chauth know the timing of moon rise

Karwa Chauth 2022 Chand Timings: आज करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए चंद्र दर्शन का समय

Karwa Chauth 2022 Vrat Chand Timing : सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ आज है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Oct 2022 01:47 PM
share Share

सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ आज है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय हर जगह पर अलग-अलग होता है। कुछ स्थानों पर चांद जल्दी निकल आता है, तो कहीं पर चंद्रदर्शन देर से होते हैं।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त-

शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 03 मिनट तक।
अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपह 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

आज चांद कब निकलेगा-
दिल्ली- 08:09PM
गुरुग्राम- 08:21PM
गाजियाबाद- 08:08PM
नोएडा-08:08PM

दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा (Karwa Chauth 2022 Chand Nikalne ka Time): 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।

मध्य प्रदेश में कब दिखेगा चांद (Today Moonrise time in Madhya Pradesh)-

भोपाल- 08:21PM
इंदौर-08:27PM
ग्वालियर-08:11PM
अहमदाबाद- 08:41PM

Karwa Chauth 2022 Madhya Pradesh Chand Nikalne Ka Time: 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अहमदाबाद में करीब 08 बजकर 21 मिनट से 08 बजकर 41 मिनट के बीच चांद दिखाई पड़ सकता है।

पंजाब में कब निकलेगा चांद (Chand Timing in Punjab)-

चंडीगढ़- 08:06PM
लुधियाना- 08:10PM
शिमला- 08:03PM
जम्मू- 08:08PM

चंडीगढ़, लुधियाना, शिमला और जम्मू में करीब शाम 08 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट के बीच चांद निकल सकता है।

यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा (Karwa Chauth Today Chand Timing in UP)

प्रयागराज- 07:57 PM
लखनऊ-07:59 PM
कानपुर-08:02 PM
वाराणसी-07:52 PM
मेरठ-08:07 PM
आगरा- 08:10 PM

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज चांद रात 07 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट के बीच दिख सकता है।

देश के इन प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद-
जयपुर- 08:18 PM
मुंबई- 08:48 PM
बेंगलुरू- 08:40PM
गुवाहाटी- 07:15PM
देहरादून- 08:02PM
पटना- 07:44PM

अगला लेखऐप पर पढ़ें