Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Kartik Purnima: Do these measures on Kartik Purnima blessings of Goddess Lakshmi will shower happiness and prosperity will increase

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये 3 खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि

Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में विधिवत पूजा करने और कुछ उपाय कर लेने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Nov 2023 04:51 AM
share Share

Kartik Purnima Upay: 27 नवंबर के दिन कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी, चंद्रमा और विष्णु भगवान की आराधना की जाती है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की साथ में विधिवत पूजा करें। मान्यता है इस दिन कुछ उपाय कर लेने से घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और दरिद्रता से भी राहत मिलती है। इसलिए आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय-

कार्तिक पूर्णिमा उपाय 
1. पेपल पेड़ की पूजा- कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्य तौर पर पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है की पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। इसलिए पीपल के पेड़ में जल व दूध चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।

2. तुलसी पूजन- कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन पूरे विधि विधान से मां तुलसी की पूजा अर्चना की जानी चाहिए। मान्यता है कि तुलसी जी में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह और शाम तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुबह के समय उन्हें अर्घ देकर पूजा करें।

3. तोरण लगाएं- कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए और घर में उनका वास बनाए रखने के लिए घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना चाहिए। आम के पत्तों और फूलों का ताजा तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाना बेहद शुभ रहेगा।

4. खीर का भोग- अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध से बनी खीर का भोग माता को लगाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें