Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Kartik: Aries Cancer Libra and Aquarius should do these remedies on Kartik Purnima happiness and good fortune will increase

मेष, तुला, कर्क, कुंभ वाले कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बढ़ेगा सुख-सौभाग्य

Kartik Purnima Upay: इस साल 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर पूरी श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी का ध्यान और कुछ उपाय करने से आर्थिक दिक्कतें समाप्त हो सकती हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 27 Nov 2023 12:02 AM
share Share

Kartik Purnima 2023: धार्मिक मान्यताओं में कार्तिक पूर्णिमा को विशेष तौर पर फलदायक माना जाता है। इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 27 नवंबर को है, जिस दिन भगवान श्री हरि विष्णु और माँ लक्ष्मी की विधिवत उपासना की जाती है। वहीं, मान्यता है कार्तिक पूर्णिमा पर पूरी श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी का ध्यान करने से आर्थिक दिक्कतें समाप्त हो सकती हैं। वहीं, ग्रहों की खराब स्थिति बुरी तरह से जीवन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए घर की दरिद्रता दूर करने और भाग्य का साथ पाने के लिए अपनी राशि अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को इन तरीकों से प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पा सकते हैं- 

मेष राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को 16 श्रृंगार का सामान और लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।  

वृषभ राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन संध्या काल में तुलसी माता के समक्ष घी के 5 दीपक जलाएं। 

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को माता लक्ष्मी को इलायची अर्पित करनी चाहिए। 

कर्क राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए सत्यनारायण की कथा सुनें। 

सिंह राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर माता को पेड़े का भोग लगाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि- मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी-नारायण की साथ में पूजा करें। 

तुला राशि- मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए माता को इत्र चढ़ाएं और दूध और इलायची युक्त खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को लाल गुलाब और लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

धनु राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और मां लक्ष्मी को मेवे का भोग लगाएं। 

मकर राशि- कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं 

कुंभ राशि- मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर श्री लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करें। 

मीन राशि- कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को मेवे की खीर का भोग लगाएं। 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें