Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Janmashtami 2022 Upay: On the day of Janmashtami do these easy measures to get money and get rid of debt - Astrology in Hindi

Janmashtami 2022 Upay: जन्माष्टमी के दिन धन प्राप्ति व कर्ज मुक्ति के लिए करें ये आसान उपाय, बरसेगी कान्हा की कृपा

Janmashtami remedies in Hindi: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जानते हैं। इस दिन लोग खुशहाली, तरक्की व धन लाभ के लिए कई उपाय करते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 07:11 AM
share Share

Krishna Janmashtami 2022 Upay: जन्माष्टमी आज 19 अगस्त शुक्रवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर सूर्य व बुध ग्रह की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। कान्हा के भक्त कृष्ण जन्मोत्सव के दिन विधिवत पूजा करने के साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय भी करते हैं। आप भी जान लें धन प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी के दिन से जुड़े उपाय-

1. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। 
2. जन्माष्टमी के दिन कन्याओं के बुलाकर खीर खिलाएं। ऐसा लगातार पांच शुक्रवार तक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है और आमदनी में वृद्धि होती है।
3. जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें। पूजा के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ होता है।
4. जन्माष्टमी के दिन राधा-माधव को 56 भोग लगाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसे भी पढ़ें: आज ध्रुव और जायद योग में मनाएं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, ज्योतिषाचार्य से जानें इसका महत्व
5.जन्माष्टमी के दिन शाम को तुलसी पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने कर्ज से मुक्ति मिलती है।
6. जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे दूध में केसर मिलाकर श्रीकृष्ण का अभिषेक करना चाहिए।  मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें