Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Janmashtami 2022 Pujan: These 5 things are very dear to Bal Gopal must be included in Janmashtami worship - Astrology in Hindi

Janmashtami 2022: बाल गोपाल को अति प्रिय हैं ये 5 चीजें, जन्माष्टमी पूजन में अवश्य करें शामिल

janmashtami celebration: जन्माष्टमी का दिन कान्हा प्रेमियों के लिए खास होता है। भाद्रपद मास के कृष्ण अष्टमी की आधी रात को कृष्ण जी का जन्म हुआ था।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 06:08 PM
share Share

Janmashtami 2022 Pujan: हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इस दिन लोग कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त दो दिन मनाई जाएगी। जानें ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जन्माष्टमी की पूजा में बाल गोपाल की किन अतिप्रिय चीजों को करना चाहिए शामिल-

1. मोर पंख- भगवान श्रीकृष्ण के सिर पर मोर पंख सुशोभित है। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में मोरपंख रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

2.  माखन व मिश्री- शास्त्रों के अनुसार, कन्हैया को माखन व मिश्री अतिप्रिय है। माखन वह चोरी करके भी खाया करते थे। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को माखन व मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

3. धनिया की पंजीरी- ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि घर में इस्तेमाल होने वाला धनिया धन से संबंधित है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में पिसे हुए धनिया का विशेष महत्व है। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में धनिया की पंजीरी बनानी चाहिए।

4. बांसुरी- बाल गोपाल को बांसुरी अतिप्रिय है। इसलिए जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी को भी रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

5. गौ माता की प्रतिमा- भगवान श्रीकृष्ण ने अपना बचपन गौ सेवा में बिताया है। इसलिए कान्हा को लगने वाले भोग को गाय के शुद्ध घी में बनाना चाहिए। जन्माष्टमी पूजा में गौ माता की प्रतिमा भी रखनी चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें