Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Janmashtami 2022: Dress Bal Gopal according to the zodiac on Janmashtami know which color is auspicious for you - Astrology in Hindi

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को राशिनुसार पहनाएं पोशाक, जानें आपके लिए कौन-सा रंग शुभ

Krishna Janmashtami 2022 Date and Time: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 19 Aug 2022 04:32 AM
share Share

Janmashtami Pujan According to Zodiac Signs: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 व 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर ध्रुव व वृद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बाल गोपाल की विधिवत पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। कृष्ण जन्माष्टमी पर लोग बाल गोपाल के लिए झूला सजातते हैं और उनका श्रृंगार करते हैं। जानें राशिनुसार कैसे करें आप बाल गोपाल का श्रृंगार-

1. मेष राशि- मेष राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल का लाल रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा।

2. वृषभ- वृषभ राशि के जातक इस कृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया का श्रृंगार चांदी की वस्तुओं से करें। बाल गोपाल की असीम कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।

3. मिथुन- मिथुन राशि वालों को कृष्ण जी का श्रृंगार लहरिया प्रिंट के वस्त्रों से करना शुभ माना गया है। मान्यता है ऐसा करने से आत्मविश्वास मे वृद्धि होती है।

4. कर्क- कर्क राशि वालों को कृष्ण जन्माष्टमी पर सफेद रंग के वस्त्रों से बाल गोपाल को तैयार करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्क राशि के जातकों को हर काम में सफलता हासिल होती है।

5. सिंह- सिंह राशि के लोगों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार गुलाबी रंग के वस्त्रों से करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को मान-सम्मान प्राप्त होता है।

6. कन्या- कन्या राशि वालों को भगवान श्रीकृष्ण का हरे रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना लाभकारी रहेगा। ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहेगी।

7. तुला- तुला राशि के जातकों को बाल गोपाल का केसरिया रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालोंको जन्माष्टमी पर लाल रंग के वस्त्रों से कन्हैया का श्रृंगार करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं।

9. धनु- धनु राशि के जातक कृष्ण जन्माष्टमी पर पीले रंग के वस्त्रों से बाल गोपाल का श्रृंगार करें। मान्यता है ऐसा करने से जीवन में सफलता हासिल होती है।

10. मकर- मकर राशि वाले भगवान कृष्ण का श्रृंगार पीले व लाल रंग के वस्त्रों से करें। ऐसा करने से आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

11. कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का श्रृंगार नीले रंग के वस्त्रों से करना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

12. मीन- मीन राशि के जातकों को भगवान श्रीकृष्ण का पितांबर रंग के वस्त्रों से श्रृंगार करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन सुखद व्यतीत होता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें