Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope rashifal september 2022 lucky zodiac signs rashi

सितंबर माह के शेष 8 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब होगा धन- लाभ

सितंबर माह के अंतिम 8 दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 Sep 2022 11:55 PM
share Share

सितंबर माह के अंतिम 8 दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सितंबर माह के अंतिम 8 दिनो तक कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की अपार कृपा रहेगी। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं सितंबर माह के अंतिम 8 दिन किन लोगों के लिए शुभ रहने वाले हैं-

मेष राशि- 

  • आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • पठन -पाठन में रुचि रहेगी।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मधुर संबंध बनाए रखें। लाभ होगा।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी

मिथुन राशि-  

  • नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। 
  • आय में वृद्धि होगी। 
  • मि‍त्रों के सहयोग से धन प्राप्‍त‍ि के योग बन रहे हैं।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा से धन-संपदा में वृद्धि होगी।

Diwali 2022 Surya Grahan : दिवाली के महापर्व पर क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का साया? टैप कर जानें सबकुछ

कन्या राशि-  

  • बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।
  • क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी।
  • परिवार में सुख-शांति रहेगी।
  • किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।
  • नए व्‍यापार को लेकर कुछ योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं।
  • कार्य में सफलता म‍िलेगी।

वृश्चिक राशि- 

  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
  • शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। 
  • कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 
  • परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।
  • परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
  • मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
  • वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
  • लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा सफल रहेगी।

2 अक्टूबर का दिन ज्योतिष दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण, बुध देव मचाएंगे हलचल, जान लें अपनी राशि का हाल

मीन राशि- 

  • वाणी में मधुरता रहेगी।
  • कारोबार का विस्तार होगा। 
  • माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
  • नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • रुका हुआ धन प्राप्‍त हो सकता है।
  • आय में वृद्धि‍ होगी।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें