Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal Mangal Gochar Rashi Parivartan mesh rashi mein MarsTransit In Aries

मंगल का स्वराशि मेष में प्रवेश इन राशियों के लिए बेहद शुभ, सोने के समान चमकेगा भाग्य

Mangal Gochar : 1 जून को मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।मेष राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है। मंगल ग्रह की स्वराशि मेष है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 30 May 2024 08:39 AM
share Share

Mars Transit In Aries Mangal Ka Rashi Parivartan : 1 जून को मंगल देव मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।मेष राशि का स्वामित्व मंगल ग्रह के पास है। मंगल ग्रह की स्वराशि मेष है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए 1 जून के बाद का समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

मेष राशि- 

  • धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।
  • शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे।
  • किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
  • आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
  • लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
  • नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

31 मई को राशि परिवर्तन करने के बाद 2 जून को अस्त होंगे राजकुमार बुध, मेष, कुंभ समेत इन राशियों के जीवन में होगी उथल-पुथल, पढ़ें राशिफल

मिथुन राशि- 

  • शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।
  • आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
  • शोधादि कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
  • नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
  • वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
  • मन प्रसन्न रहेगा।
  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 
  • कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।
  • नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
  • खर्चों में कमी तथा पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

इन 3 राशियों पर है शनि की टेढ़ी नजर, शनि जयंती पर इस उपाय को करने से चमकेगा भाग्य

सिंह राशि- 

  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • कारोबार में वृद्धि होगी।
  • लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • भाई-बहनों का साथ भी मिल सकता है।
  • किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 
  • किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
  • शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • किसी संपत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है।

गुरु के उदय होने के साथ ही इन राशियों का होगा भाग्योदय, साल 2024 के अंत तक रहेंगे मौज में

कन्या राशि- 

  • खर्च अपेक्षाकृत कम ही रहेंगे। 
  • नौकरी में किसी मित्र के सहयोग से परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
  • धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
  • आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। 
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • वाहन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।
  • कारोबार की स्थिति निरंतर मजबूत होती रहेगी।
  • पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें