Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope rashifal chandra grahan lunar eclipse effects on zodiac signs

Chandra Grahan : कुछ ही दिनों में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2024 : साल का पहले चंद्र ग्रहण मार्च में लगेगा। सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 6 March 2024 05:15 PM
share Share

Chandra Grahan Lunar Eclipse : साल का पहले चंद्र ग्रहण मार्च में लगेगा। सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर यानी 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। 2024 का पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा। साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 25 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, साल का पहला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मिथुन राशि-

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • निवेश करने से लाभ होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा।
  • खर्चों में कमी आएगी।
  • लेन- देन के लिए समय काफी शुभ रहेगा।

Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर 4 शुभ संयोग, शिव भक्तों की मनोकामनाएं होंगी पूरी, अभी से नोट कर लें पूजा-विधि, सामग्री की संपूर्ण लिस्ट

सिंह राशि

  • नया मकान या घर खरीद सकते हैं।
  • मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
  • दांपत्य जीवन सुखम रहेगा।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

महाशिवरात्रि : शिव पूजा का सबसे बड़ा पर्व 8 मार्च को, रुद्राभिषेक, जागरण और उपवास से मिलते हैं शुभ फल

कन्या राशि

  • मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
  • व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। 
  • धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • निवेश करने के लिए समय अच्छा है।
  • नया वाहन खरीद सकते हैं।
  • लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी।
  • आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

72 वर्षों बाद बन रहा महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग, काशी विश्वनाथ में मंगला आरती रात 2.15 बजे होगी

धनु राशि

  • निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।
  • धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
  • व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें