Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal Chandra Grahan Holi Par lunar Eclipse Effects Future Predictions

Chandra Grahan : होली और चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग से ये 4 राशियां होंगी मालामाल, खूब होगी धन-वर्षा

यह चंद्र ग्रहण केवल कन्या राशि पर लगेगा। उपछाया ग्रहण में चन्द्र बिम्ब पर मालिन्य मात्र छाया आने के कारण इन्हें ग्रहण की कोटि में नहीं रखा जाता। उपछाया ग्रहण में न तो पृथ्वी पर उनकी काली छाया पड़ती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 25 March 2024 03:58 AM
share Share

Holi Chandra Grahan 2024 : साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को होली के दिन पड़ेगा। ग्रहण काल अशुभ माना जाता है मगर यह चंद्रग्रहण भारत में कहीं भी नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी देश में कहीं मान्य न होने से इसका कोई भी दुष्प्रभाव होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा। 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से गुजरेगा। यह चंद्र ग्रहण केवल कन्या राशि पर लगेगा। उपछाया ग्रहण में चन्द्र बिम्ब पर मालिन्य मात्र छाया आने के कारण इन्हें ग्रहण की कोटि में नहीं रखा जाता। उपछाया ग्रहण में न तो पृथ्वी पर उनकी काली छाया पड़ती है और न ही सूर्य-चन्द्र की भांति उनका वर्ण काला होता है। केवल चंद्रमा की आकृति में उसका प्रकाश कुछ धुंधला सा हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भारत में ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, होली और चंद्र ग्रहण का अद्भुत संयोग सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा...

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। मन में निराशा व असंतोष से बचने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु धैर्यशीलता भी बनाए रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुंब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जाना हो सकता है।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। आत्मसंयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संयत रहें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें