Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mars Transit in Aries Rashifal Mangal Gochar Mesh Rashi There will be rain of money on these zodiac signs for 42 days

42 दिन तक इन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, जब Mangal करेंगे मेष राशि में एंटर

Horoscope Mars Transit in Aries Rashifal : कुछ ही दिनों में मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि में मंगल 12 जुलाई तक विराजमान रहने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 28 May 2024 11:38 PM
share Share

Horoscope Mars Transit in Aries, Mangal Gochar : मंगल की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के सेनापति इस वक्त गुरु की राशि मीन राशि में बैठे हुए हैं, जहां मंगल ने 23 अप्रैल के दिन एंटर किया था। अब 1 जून के दिन मंगल मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में मंगल 12 जुलाई तक विराजमान रहने वाले हैं। मंगल के गोचर करते ही मेष राशि में रुचक राजयोग बन जाएगा। मंगल का ये गोचर कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए जानते हैं मंगल के मेष गोचर से किन राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है-

धनु राशि
मंगल के गोचर से धनु राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

कर्क राशि
मंगल ग्रह के अपनी ही राशि मेष में गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें