Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mangal rashi parivartan on 01 June 2024 mars transit Impact on zodiac signs Future Prediction

आने वाले 52 दिनों तक इन राशियों के जीवन में खूब होगी हलचल, मंगल गोचर से बढ़ेंगी मुश्किलें!

Mangal Gochar in Aries June 2024 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल 1 जून 2024 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करके कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 June 2024 01:59 AM
share Share

Mangal Rashi Parivartan June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी पड़ता है। ग्रहों के सेनापति साल 2024 में 7 बार राशि परिवर्तन करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 1 जून 2024 दिन शनिवार को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर मंगल मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 12 जुलाई तक इसी राशि में उपस्थित रहेंगे। जिससे कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे, तो कुछ राशि वालों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें...

मिथुन राशि : जून माह में मंगल के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। सोच-समझकर धन खर्च करें। आने वाले दिनों में करियर के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धैर्य बनाए रखें और समझदारी से निर्णय लें।

तुला राशि : मंगल गोचर से तुला राशि वालों को करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। दूसरों के नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। इस दौरान धन का लेन-देन करने से बचें।  सोच-समझकर कोई आर्थिक फैसला लें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए खूब मेहनत करना होगा।

कुंभ राशि : मंगल गोचर के बाद 52 दिनों तक कुंभ राशि वालों को बहुत अलर्ट रहना होगा। धन से जुड़े फैसला जल्दबाजी में न लें। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। बिना सोचे-समझे  कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें