Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope 2024: These are the lucky zodiac signs of 2024 bank balance honor and respect will increase you will progress a lot

2024 में ये राशियां रहेंगी लकी, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, मान-सम्मान, करेंगी खूब तरक्की

2024 Lucky Zodiacs: ग्रहों की चाल को मद्दे नजर रखते हुए आने वाला नया साल 2024 कुछ राशियों के लिए काफी लकी रहने वाला है। देखें, कहीं अपना नाम भी तो लिस्ट में शामिल नहीं है-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 1 Jan 2024 08:48 AM
share Share

Horoscope 2024 Lucky Zodiacs: कुछ ही घंटे में नया साल शुरू होने वाला है। ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों की चाल को मद्दे नजर रखते हुए आने वाला नया साल यानी 2024 कुछ राशियों के लिए काफी लकी रहने वाला है। आज 31 दिसंबर के दिन जहां गुरु मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं वहीं, नए साल की शुरुआत शश राजयोग, बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण योग और आदित्य मंगल राजयोग में होने वाली है। इसलिए आइए जानते हैं नए साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ संयोग किन राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं-

मेष राशि
गुरु के मार्गी होने से नए साल 2024 की शुरुआत मेष राशि वालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए आपको कई नए अवसर भी मिलेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि आप ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार न बन जाएं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए 2024 का नया साल शुभ माना जा रहा है। कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए ये साल काफी लकी रहने वाला है। आपकी लव लाइफ भी रोमांटिक रहने वाली है।

वृश्चिक राशि
आने वाले नया साल वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम चल पड़ेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव साल के बीच में रहेंगे। वहीं, सिंगल लोगों को अपना मनचाहा प्यार मिल सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नया साल 2024 लाभकारी माना जा रहा है। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन होने की संभावना है। वहीं, जिन्हें नौकरी की तलाश है, उन्हें कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी आपकी पहले से बेहतर होगी। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें